Wednesday , 14 October 2026

Theater work :  फिल्म की दुनिया में अदाकारीक का झंडा बुलंद कर रहे बिजय

Theater work :  फिल्म की दुनिया में अदाकारीक का झंडा बुलंद कर रहे बिजय

 

Theater work : फिल्म का क्षेत्र रंगकर्म की दुनिया में नाम कमाने वाले अभिनेता विजय श्रीवास्तव

फ़िल्म जगत में भी अपनी अदाकारी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। कई जगह तोो लोहा मनवा दिया

विजय की नई फिल्म चश्मा की मुंबई फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है।

इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और अयान खान मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन नितिन ने किया है।

रांझना, कौन कितने पानी में, माय फादर इकबाल जैसी फिल्मों से अपनी छाप छोड़ चुके विजय की नई फिल्म चश्मा अब रिलीज होने जा रही है।

चश्मा फिल्म का ट्रेलर 5 दिन पूर्व जारी हुआ था। इसको इंटरनेट पर दर्शकों की सराहना मिल रही है।

ट्रेलर में विजय एक शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म के संबंध में सूचना साझा की है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की मुंबई फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग होने जा रही है।

स्क्रीनिंग के बाद इसे समीक्षकों की अच्छी रेटिंग मिलने की उम्मीद है।

 शॉर्टलिस्ट हुई थी तुरुप चाल

विजय अपने हर किरदार में पूरी तरह से डूब जाते हैं। इस कारण उनके छोटे-छोटे किरदार भी पर्दे पर जबरदस्त छाप छोड़ते हैं।

उनकी शार्ट फ़िल्म तुरुप चाल फिल्म फेयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थी।

यह 15.21 मिनट की शार्ट फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन सुमित कुमार ने किया था।
साल 2000 में शुरू किया था अभिनय

बरेली में रामपुर गार्डन के रहने वाले विजय ने वर्ष 2000 में मयंक नाट्य संस्था के माध्यम से

अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। वर्ष 2002 में विजय दिल्ली चले गए।

विजय नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के साथ बच्चों के लिए देश भर में 100 से ज्यादा वर्कशॉप कर चुके हैं।

आज यही कारण है कि फिल्म के क्षेत्र में विजय श्रीवास्तव का जलवा ही कुछ और है

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खरमास खत्म, खुशियों की एंट्री—सतुवानी संक्रांति का उल्लास

सतुवानी संक्रांति: नई फसल का उत्सव, गर्मी से राहत और आस्था का संगम खरमास खत्म, …