Tuesday , 14 July 2026

घूसखोर पंडित’ के खिलाफ महाराजगंज से उठा विरोध का स्वर

Netflix की वेब सीरीज़ पर बवाल:

‘घूसखोर पंडित’ के खिलाफ महाराजगंज से उठा विरोध का स्वर

महाराजगंज, उत्तर प्रदेश। Netflix पर प्रसारित वेब सीरीज़ “घूसखोर पंडित” को लेकर ब्राह्मण समाज की कथित मानहानि का मामला सामने आया है। इसी को लेकर 04 फ़रवरी 2026 को जनपद महाराजगंज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने सीरीज़ के निर्माताओं, निर्देशकों एवं कलाकारों के विरुद्ध औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत ई-मेल के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पुलिस अधीक्षक (SP), DIG गोरखपुर परिक्षेत्र तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

सामाजिक प्रतिष्ठा पर  ठेस

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त वेब सीरीज़ में ब्राह्मण समाज को अपमानजनक और मानहानिकारक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे पूरे समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है।

अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय का कहना है कि यह प्रस्तुतीकरण न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक-सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

कार्रवाई की माँग

Netflix उन्होंने वेब सीरीज़ के निर्माता रितेश शाह, निर्देशक नीरज पांडेय एवं अभिनेता मनोज बाजपेयी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफ़आईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

साथ ही, OTT प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली सामग्री को लेकर सख्त दिशा-निर्देश लागू करने की भी अपील की गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …