Sunday , 30 August 2026

मदार स्थान मेला में जा रही बस खड़ी DCM में मारी ठोकर,पांच घायल

 

मदार स्थान मेला में जा रही बस खड़ी DCM में मारी ठोकर,पांच घायल

महराजगंज । गोरखपुर से नेपाल के मदार स्थान मेला जा रही बस ने घने कोहरे के बीच सड़क के किनारे accident खड़ी डीसीएम में ठोकर मार दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए, आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ।

महराजगंज रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई. accident। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।

घने कोहरे के बीच हादसा 

यह घटना देर रात लगभग 1:30 बजे हुई। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जो गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 बारवां चौराहे से नेपाल के मदरिया पहाड़ स्थित मेले में शामिल होने जा रहे थे।

यात्रियों के अनुसार, उस समय क्षेत्र में घना कुहासा छाया हुआ था, शायद यही कारण रहा क सड़क हादसा accident हो गया।

यात्रियों ने बताया कि बस चालक बोतल से पानी पी रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और बस डीसीएम में जा घुसी।

खतरे से बाहर है यात्री 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आलोक (22), आकाश पी(21), ओमप्रकाश (55), मीना देवी (40) और तारा देवी (45) घायल हो गए। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

accident चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कर दिया गया है और वे अब खतरे से बाहर हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …