नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के देवरिया शाखा नहर स्थित भैंसा पुल के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने नहर में एक अज्ञात युवक का शव deadbody पानी में उतराता हुआ देखा।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।
deadbody पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका था, जिससे पहचान करना कठिन हो रहा है।
पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान दिखाई नहीं पड़े हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
संभावित बिंदु पर जांच कर रही पुलिस
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साथ ही जनपद के अन्य थानों को भी सूचना प्रेषित कर दी गई है, ताकि यदि कहीं गुमशुदगी दर्ज हो तो उसका मिलान कराया जा सके।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
deadbody फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा।
PM News 18 Hindi News Website
