Sunday , 30 August 2026

शिकारपुर–घुघली रोड पर मौत का साया, सूखा विशाल पेड़ कभी भी बन सकता है हादसे की वजह, विभाग गहरी नींद में

शिकारपुर–घुघली रोड पर मौत का साया, सूखा विशाल पेड़ कभी भी बन सकता है हादसे की वजह, विभाग गहरी नींद में

सोनू मोदनवाल

महाराजगंज जनपद के उपनगर शिकारपुर चौराहा से घुघली रोड पर एक बड़ा खतरा लोगों की आंखों के सामने खड़ा है , accident लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।

सड़क के दक्षिणी हिस्से में बने मकानों के सामने खड़ा एक विशाल पेड़ नीचे से पूरी तरह सूखकर टूट चुका है और अब किसी भी समय गिर सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पेड़ अब सिर्फ खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि अंदर से पूरी तरह कमजोर हो चुका है।

accident अंधेरे में हादसे की आशंका

इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन, पैदल यात्री, स्कूली बच्चे और महिलाएं गुजरती हैं। लोगों में डर का माहौल है कि अगर तेज आंधी या बारिश आई तो यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है।

आसपास रहने वाले परिवारों का कहना है कि रात के समय तो डर और भी बढ़ जाता है, क्योंकि अंधेरे में हादसे की आशंका कई गुना हो जाती है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को इस खतरे की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हैरानी की बात

पेड़ों की रखवाली और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिन पर है, वे पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ सूखे और खतरनाक पेड़ को नहीं हटाया जा रहा, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे बड़े पेड़ों की कटान धड़ल्ले से जारी है।

accident आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस मामले की जांच कराई जाए और उक्त सूखे विशाल पेड़ को जल्द से जल्द कटवाया जाए, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को रोका जा सके।

लोगों का साफ कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …