Thursday , 16 July 2026

सीएम डैशबोर्ड में महाराजगंज का डंका

 

Ranking:सीएम डैशबोर्ड में महाराजगंज का डंका

जनवरी 2026 रैंकिंग में टॉप-10 में एंट्री, संयुक्त रैंकिंग में 8वां स्थान

उत्तर प्रदेश के महराजगंज ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जनवरी 2026 रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाया है।

राजस्व एवं विकास की संयुक्त रैंकिंग में जनपद ने आठवां स्थान प्राप्त कर टॉप-10 जिलों में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी मिसाल बन गई है।

कुल 80 योजनाओं में से 71 में ‘ए’ ग्रेड

विकास क्षेत्र में संचालित योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतरीन निष्पादन के चलते जनपद को कुल 80 योजनाओं में से 71 में ‘ए’ ग्रेड, 6 में ‘बी’ ग्रेड और मात्र 3 में ‘सी’ ग्रेड प्राप्त हुआ है।

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि किसी भी विकास योजना में जनपद को ‘डी’ ग्रेड नहीं मिला, जो जिले की मजबूत कार्यप्रणाली और सतत निगरानी को दर्शाता है।

राजस्व ने किया सराहनीय कार्य

राजस्व क्षेत्र में भी महाराजगंज का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। इस श्रेणी में 47 योजनाओं में से 34 योजनाओं को ‘ए’ ग्रेड, 9 को ‘बी’ ग्रेड और 4 को ‘सी’ ग्रेड मिला है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, स्वच्छता, पर्यटन, पेयजल, सड़क निर्माण और सामाजिक कल्याण जैसी प्रमुख विभागीय योजनाओं में जनपद का प्रदर्शन प्रदेश में अग्रणी रहा।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह संयुक्त रैंकिंग में 14वां स्थान प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा की गई कड़ी समीक्षा, नियमित बैठकें और फील्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का सकारात्मक असर इस माह की रैंकिंग में साफ दिखाई दिया।

डीएम ने दिया बधाई

राजस्व रैंकिंग में जहां जनपद ने 33वें स्थान से सीधा 12वां स्थान हासिल किया, वहीं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में 9वां स्थान प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
अर्जुन पटेल की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने किया पहला आवेदन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए महराजगंज जिले के अधिवक्ता विनय पाण्डेय ने …