Political:महराजगंज की धरती ने दिए कई नेता, पर जनता आज भी पूछ रही सवाल, किसने निभाया वादा
महराजगंज । महराजगंज की धरती राजनीतिक रूप से हमेशा उर्वर रही है। यहां से कई बड़े नेता पैदा हुए, जिन्हें जनता ने अपना आशीर्वाद देकर विधायक और मंत्री तक बनाया।
चुनाव में खुशहाली के बड़े-बड़े वादे किए
चुनाव के समय नेताओं ने विकास, शिक्षा, सड़क, रोजगार और खुशहाली के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन समय बीतने के साथ जनता आज भी यह सवाल पूछ रही है कि आखिर उनके विश्वास का सही मायनों में सम्मान किसने किया।
राजनीति की इस लंबी यात्रा में कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्होंने केवल सत्ता की राजनीति नहीं की बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया।
इन्हीं में से एक प्रमुख नाम प्रोफेसर सिब्बल लाल सक्सेना का लिया जाता है।
किसने जगाया था शिक्षा का अलख
उन्होंने महराजगंज की धरती पर शिक्षा की अलख जगाई और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उस दौर में जब शिक्षा के संसाधन सीमित थे, तब प्रोफेसर सक्सेना ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत हथियार बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई नेता सत्ता तक पहुंचे, लेकिन जनता के बीच उनकी मौजूदगी चुनाव तक ही सीमित रही।
विकास- अभी भी चुनौती
गांव की टूटी सड़कें, बेरोजगारी की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां आज भी कई इलाकों में जस की तस बनी हुई हैं।
चुनावी माहौल जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होने लगी है।
जनता अब पुराने वादों और कामों का हिसाब मांगने लगी है। लोगों का कहना है कि अब केवल भाषण और वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीन पर विकास दिखना चाहिए।
चुनाव में नेतृत्व की तलाश कर रही जनता
महराजगंज की जनता आज भी उस नेतृत्व की तलाश में है जो केवल चुनावी मंचों तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा दिखाई दे।
आने वाले चुनाव में जनता का फैसला यह तय करेगा कि किस नेता ने वास्तव में जनता का विश्वास जीता और किसने उसे केवल वोट तक सीमित रखा।
PM News 18 Hindi News Website
