Saturday , 29 August 2026

घर के सामने बिजली के पोल ने ली जान!

घर के सामने बिजली के पोल ने ली जान!

 

करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

अचेत हालत में सीएचसी परतावल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

 

महराजगंज, 13 जुलाई 2026। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम विशुनपुर खुर्द निवासी अयूब (45 वर्ष) पुत्र तज्जमुल हुसैन सोमवार करीब 12 बजे घर के सामने लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गए।

आरोप है कि पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचते ही मौत की पुष्टि

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सुचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

भाई ने की कार्रवाई की मांग

 

मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी दी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया मामला बिजली के पोल में करंट उतरने से हुए हादसे का बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …