Election:पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में गूंजा सियासी शोर
भाभी प्रत्याशी मैदान में—मतदाता बोले: “कब बजेगी चुनावी रणभेरी
महराजगंज। गांवों की गलियों में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं।
बताया जाता है कि चौपाल से लेकर चौराहों तक, हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा आखिर पंचायत Election कब होगा।
आगामी मई महीने में वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई सटीक निर्णय सामने नहीं आया है।
इस असमंजस की स्थिति ने ग्रामीण राजनीति को और भी गर्म कर दिया है।
चाय की चुस्कियों के साथ चर्चा
गांव के अंदर छोटी-छोटी दुकानों, चाय की टपरियों और चौपालों पर लोग जुट रहे हैं।
चाय की चुस्कियों के साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है।
खास बात यह है कि इस बार कई जगहों पर “भाभी प्रत्याशी” भी सक्रिय नजर आ रही हैं।
घर-घर जाकर संपर्क साधना, महिलाओं की बैठकों में शामिल होना और सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराना इन सबके जरिए वे मतदाताओं को रिझाने में जुटी हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव की तिथि घोषित न होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं
संभावित प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा के अभाव में सब कुछ अनिश्चित है।
राजनीतिक माहौल गरम है, पोस्टर और बैनर की तैयारी अंदरखाने शुरू हो चुकी है, और समर्थकों की टीमें भी रणनीति बनाने में लगी हैं।
अब सबकी निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हैं। जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, गांव की राजनीति खुलकर मैदान में उतर आएगी।
फिलहाल, पंचायत Election की आहट ने गांव-गांव में लोकतंत्र की हलचल जरूर तेज कर दी है।
PM News 18 Hindi News Website
