इश्क का खूनी खेल: प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गंभीर हालत में भर्ती
इश्क… जुनून… और फिर खौफनाक अंजाम
महराजगंज । जिले के पनियरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
जहां प्रेम प्रसंग ने ले ली एक मासूम की जान… और आरोपी शव जलाकर सबूत मिटाने में जुट गए। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे में इस सनसनीखेज कांड का पर्दाफाश कर दिया।
24 घंटे में खुला प्यार का खूनी राज, प्रेमिका की हत्या, शव जलाकर मिटाए सबूत, 2 गिरफ्तार
प्रेम कहानी में खौफनाक मोड़
मामला है महराजगंज के थाना पनियरा क्षेत्र के भवानीपुर टोला अमहिया गांव का… जहां 16 अप्रैल की रात एक प्रेम कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
बताया जा रहा है कि रवि कुमार गुप्ता अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका संगीता से मिलने उसके घर पहुंचा था। तभी युवती का भाई कमलेश वहां पहुंच गया… और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।”
इसके बाद गुस्से में बौखलाए भाई ने अपने साथी अमलेश और एक नाबालिग को बुलाया… और फिर शुरू हुआ बेरहमी का खेल…
कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से दोनों की पिटाई की गई… जिसमें युवती संगीता की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुईं
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को पिकअप में लादा… और गोरखपुर के सहजनवा स्थित सिसई घाट ले जाकर गुप्त रूप से जला दिया।”
24 घंटे में बड़ा खुलासा
पनियरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया…
दो आरोपी—कमलेश और अमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है… जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है
इश्क जब जुनून बन जाए… तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, ये इस घटना ने दिखा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है… और इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
PM News 18 Hindi News Website
