Saturday , 30 May 2026

सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ महराजगंज का जत्था, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ महराजगंज का जत्था, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Religion:महराजगंज । जिले से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए 10 तीर्थयात्रियों का दल आज गुजरात के लिए रवाना हुआ।

तीर्थयात्रियों के दल को मा. विधायक सदर श्री जयमंगल कन्नौजिया व एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व मा. विधायक सदर और अपर जिलाधिकारी ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदाई दी। यात्रियों को रवाना करने से पहले सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संबोधित किया। कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है।

सोमनाथ मंदिर देश की आस्था 

12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ देश की आस्था के केंद्र है। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना हम सबके लिए गौरव की बात है। कहा कि जनपद से सोमनाथ दर्शन को जाने वाले सभी तीर्थयात्री भाग्यशाली हैं। उन्होंने यात्रियों के मंगलमय सफर की कामना की।

अपर जिलाधिकारी महोदय ने भी सभी यात्रियों को आवश्यक सुझाव देते हुए नोडल अधिकारी के निर्देशों का पालन करने की ताकीद की। उन्होंने सभी को उनकी यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित किया।

75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि संस्कृति विभाग व गुजरात सरकार की ओर से सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष व पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन किया जा रहा है।

तीर्थयात्रियों के आने जाने, ठहरने व भोजन का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जनपद से 20 तीर्थयात्री लखनऊ जा रहे हैं। वहां 19 अप्रैल को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने उपरांत सभी यात्री ट्रेन से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।

10 सदस्यीय दल रवाना 

जनपद के 10 सदस्यीय दल में छोटेलाल गुप्ता, जगदीश त्रिपाठी, वीरेन्द्र चौहान, श्यामदेव साहनी, ओम प्रकाश पांडेय, मोलई प्रसाद, मनमोहन गुप्ता, परमीला, अविनाश कुमार व सुरेन्द्र विश्वकर्मा शामिल हैं।

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नवीन सहगल नोडल अधिकारी के रूप में साथ गए हैं, जो पूरी यात्रा के दौरान दल का प्रतिनिधत्व करेंगे।

इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका आलोक कुमार, सूचना विभाग के विजय चौरसिया व भरत कुमार आदि मौजूद रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अब जहदां में दिखेगा कैंची धाम जैसा नज़ारा, राम जानकी मंदिर में बन रहा नीम करोली बाबा का भव्य धाम

अब जहदां में दिखेगा कैंची धाम जैसा नज़ारा, राम जानकी मंदिर में बन रहा नीम …