Saturday , 30 May 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस 

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 10 बजे चौकीदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव निवासी शिवानी चौधरी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतका का शव कमरे के अंदर बेड पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

दहेज की मांग का आरोप 

मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।मृतका की मां रम्भावती देवी, निवासी ग्राम परसामीर थाना सिंदुरिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री शिवानी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पिपरा मुंडेरी निवासी सुनील चौधरी पुत्र पूर्णवासी चौधरी के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति सुनील चौधरी विदेश में रहकर फोन के माध्यम से दहेज के लिए परेशान करता था।

क्या बोली रम्भावती देवी 

रम्भावती देवी का आरोप है कि 16 मई को सूचना मिलने पर जब वह अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचीं तो शिवानी का शव बेड पर पड़ा मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर पूर्णवासी चौधरी, सास विन्द्रावती देवी, भसुर सोनू चौधरी तथा जेठानी परमिला पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त बोतल और जरिकेन में ईंधन बिक्री पर पूरी तरह …