पीड़ितों के न्याय में शिथिलता पर मातहतों को कड़ी फटकार से चर्चा में रहे कुंवर गौरव
बृजकिशोर द्विवेदी
महाराजगंज। पीड़ितों के न्याय में शिथिलता पर मातहतों को कड़ी फटकार से अपनी पहचान बनाने वाले कुंवर गौरव सिंह का नाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विश्वास के साथ जाकर न्याय लेकर लौटते थे फरियादी
वर्षों से घुघली थाने पर प्रभारी के रूप में अपनी पैठ जमाये कुंवर गौरव सिंह जहां अपनी कड़े तेवर से आम जनमानस में खास पहचान बना ली थी। वही मातहतो के लिए सरदर्द बन गए थे।
जानकारी के मुताबिक उनके नेतृत्व में थाने पर पीड़ित विश्वास के साथ जाता था और न्याय लेकर ही आता था। वहीं दूसरी तरफ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण में शिथिलता पर अपने मातहतो पर जमकर बरसते थे।
बताया जा रहा है कि उनकी तेज आवाज व कठोर फटकार मातहतों को तत्पर बना दिया था शनिवार को साहब के थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरण का समाचार लोगों को मिला ।
सन रह गए फरियादी
खबर की माने तो वह ऐसे तेज थाना प्रभारी को अपने बीच से स्थानांतरण हो जाने की वजह से उदास रहे। जिन पीड़ितों को उनके द्वारा न्याय मिला था वह क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा करते दिखे।
रविवार का दिन भी प्रशंसकों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। तमाम उनके न्याय पाने वाले पीड़ित विदाई के समय उनसे मिलने के लिए रविवार को सुबह से ही ताता लगाए रहे ।
सूत्रों के मुताबिक वैसे भी अपने मातहतो को कड़ी फटकार लगाते हुए वायरल वीडियो से भी चर्चा में रहे। हालांकि आडियो की पुष्टि नहीं हो सकी। अब उन्हें एक महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी मिली है।
उनके लिए एक चुनौती
कुंवर गौरव सिह अभी कोल्हुई थाना प्रभारी के रूप में स्थानांतरित होकर गए जो उनके लिए एक चुनौती है क्योंकि वह थाना पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सटे है। इसलिए इनके तेवर से पुलिस महकमे को और गति मिलेगी। वैसे उनके कार्य करने की तत्परता प्रदेश शासन के मंसूबों पर खड़ा उतर रही है।
मामला जो भी हो या तो कॉल हुई की जनता बाद में समझ पाएगी लेकिन घुघली क्षेत्र की जनता इस समय उनके कार्य से उनकी प्रशंसा कर रही है।
PM News 18 Hindi News Website

