Saturday , 29 August 2026

सी-प्लान की मदद से मिली सफलता, शिकारपुर पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज

लापता 85 वर्षीय बुजुर्ग को शिकारपुर चौकी पुलिस ने परिवार से मिलाया

सी-प्लान की मदद से मिली सफलता, शिकारपुर पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज

परेशान हालत में मिले बुजुर्ग, शिकारपुर पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, परिवार से कराया मिलन

महराजगंज । शिकारपुर पुलिस चौकी की तत्परता और मानवीय पहल से लगभग 85वर्षीय लापता बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया गया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज निवासी 85 वर्षीय छेदी लाल विश्वकर्मा अपनी बेटी लक्ष्मी पत्नी रामप्रीत विश्वकर्मा के घर ग्राम पकड़ी नौनिया, जनपद महराजगंज आए हुए थे। इसी दौरान वह अचानक दो दिन पूर्व घर से कहीं चले गए और रास्ता भटक गए।

परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

पुलिस का सराहनीय कदम

इसी बीच शिकारपुर पुलिस चौकी पर ड्यूटी के दौरान मौजूद चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव सहित सिपाही सोनू वर्मा, दीवान अनूप कुमार तिवारी, दीवान सत्य प्रकाश शर्मा तथा एचजी सुरेश पांडेय की नजर एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो काफी परेशान और असहाय दिखाई दे रहे थे।

पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उनसे पूछताछ की और सी-प्लान की सहायता से उनकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

कुछ देर बाद बुजुर्ग की बेटी के घर से अरविंद अपने एक साथी के साथ पुलिस चौकी शिकारपुर पहुंचे।

परिवार से मिलने के बाद भावुक हो गए दादा जी 

 

पहचान होने पर यह स्पष्ट हुआ कि वही लापता छेदी लाल विश्वकर्मा हैं, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित अपने संरक्षण में रखा था। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

अपने परिवार से मिलने के बाद भावुक बुजुर्ग ने शिकारपुर चौकी पुलिस को आशीर्वाद देते हुए उनकी सराहना की। वहीं परिजनों ने भी पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस द्वारा बुजुर्ग को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेज दिया गया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …