Friday , 27 November 2026

आर० के० इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव

आर० के० इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव

 

रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भगवान श्रीराम की आरती कर दिया पर्वों के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व का संदेश।

 

प्रतापगढ़। आर० के० इंटरनेशनल स्कूल, गजेहड़ी धनीपुर मांधाता में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों एवं सुसज्जित दीपों से सजाया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में उनकी विधिवत आरती उतारी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज जैसे पर्वों के धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक एकता, आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। इन पर्वों के माध्यम से हमें सत्य, धर्म, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

 

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार भेंट किए तथा मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 

इस प्रकार विद्यालय में आयोजित दीपावली महोत्सव उल्लास, उमंग एवं भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा।

 

अभिषेक प्रताप सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …