डीजल के लिए उमड़ी भारी भीड़, क्षेत्राधिकारी के साथ थानाध्यक्ष घुघली ने संभाली व्यवस्था
आधार देखकर किसानों को मिला डीजल, हमराही के साथ डटे रहे थानाध्यक्ष घुघली
महराजगंज । जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मां ज्ञानती किसान सेवा केंद्र बल्लों खास पेट्रोल पंप पर बुधवार को पेट्रोल और डीजल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पुलिस ने संभाली मोर्चा
क्षेत्र में डीजल की मांग अचानक बढ़ने के कारण सुबह से ही ट्रैक्टर, बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को व्यवस्था संभालनी पड़ी।
सूचना मिलते ही पुरैना थानाध्यक्ष सूरज कुमार और घुघली सीओ अंकुर गौतम सदर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए लोगों को लाइन में लगवाया और बारी-बारी से डीजल वितरण करवाया।
भीड़ में रंग लाई पुलिस की पारदर्शी व्यवस्था
क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए लोगों का आधार कार्ड चेक कराया और 5 किलोमीटर के दायरे के अंदर आने वाले किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डीजल दिलवाया, ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो। जिसमें तत्परता दिखाते हुए कास्टेबल छट्ठू प्रसाद गोंड, कास्टेबल उज्जवल दिक्षित ने खास मौके पर मोर्चा संभाला ।
पेट्रोल पंप मैनेजर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक लाइन में खड़े होकर ईंधन प्राप्त करें। प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
सतेंद्र यादव के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website

