Saturday , 30 May 2026

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ली किशोरी की जान, आरोपी गिरफ्तार

बिना डिग्री इलाज कर रहा था आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मचा हड़कंप

महराजगंज, crime। जनपद में अवैध चिकित्सकों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

16 वर्षीय किशोरी की मौत

आरोपी पर गलत इंजेक्शन लगाने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत का गंभीर आरोप है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा निवासी एक किशोरी के पैर में फोड़ा-फुंसी होने पर परिजन उसे गांव के ही एक कथित डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए।

किशोरी की हालत बिगड़ी 

आरोप है कि बिना किसी वैध चिकित्सकीय योग्यता के आरोपी ने किशोरी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही किशोरी की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।

मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र रामबेलास, निवासी कटहरा टोला उसरहवा को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी महज छठवीं पास है और लंबे समय से अवैध रूप से इलाज कर रहा था।

पुलिस टीम

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नागेन्द्र मणि, आयुष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर अवैध चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान अब और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त बोतल और जरिकेन में ईंधन बिक्री पर पूरी तरह …