फूल-मालाओं और नारों से पटा निचलौल तिराहा,धीरु भाई के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत
निचलौल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
निचलौल महराजगंज । जनपद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आगमन हुआ।
मंच से लेकर पंडाल तक छाए रहे धीरु भैया
सिसवा ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भाई के अगुवाई में निचलौल तिराहा पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर धीरूभाई के साथ राजन विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
पंकज चौधरी ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार Political का उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को धरातल पर उतारना है।
माहौल उत्साहपूर्ण रहा
इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिली।
निचलौल से शिवम् जायसवाल की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website
