खडड्डा सिसवा-गोपाल नहर रेगुलेटर पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप
खड्डा कुशीनगर। Crime जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य पश्चिमी गंडक नहर स्थित सिसवा-गोपाल गांव के पास नहर रेगुलेटर पर सोमवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई।
Crime मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद (80) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह अपनी बेटी के घर कलनहीं में रह रहे थे।
मानसिक स्थिति पर सवाल
उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह 11 फरवरी की दोपहर बाद से लापता थे। इस संबंध में निचलौल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर से
PM News 18 Hindi News Website
