Crime: हनुमानगंज थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, हालत नाज़ुक
कुशीनगर । जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनपट्टी गांव में रविवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक की रफ्तार पर वरोध बना घातक
मिली जानकारी के अनुसार, डोमनपट्टी निवासी मुकेश यादव (पुत्र अवधेश यादव) रविवार शाम करीब 6 बजे गांव की दुकान से सुरती लेकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में पड़ोसी परवेज (पुत्र मैनुद्दीन) से बाइक की रफ्तार को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद परवेज मुकेश के घर पहुंच गया और विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमला कान के पास किया गया, जिससे मुकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मकान के निर्माण को लेकर विवाद
परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन और मकान निर्माण को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि बाइक की रफ्तार का मुद्दा महज बहाना था और पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया।
घायल मुकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा है। वह शादीशुदा है और एक छोटी बच्ची का पिता है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सागर पाठक की रिपोर्ट कुशीनगर स
PM News 18 Hindi News Website
