Tuesday , 14 July 2026

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री,बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री,बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा

4 कुंतल लहन नष्ट, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

raw wine महराजगंज । जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चौक पुलिस ने जंगल क्षेत्र स्थित ग्राम बलुअहिया नर्सरी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चौक पुलिस को सूचना मिली थी कि बलुअहिया नर्सरी के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है।

विभाग ने मौके की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी फरार 

पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकलने में सफल रहे।

फरार व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

मौके पर जांच के दौरान पुलिस को लगभग 04 कुंतल अवैध लहन बरामद हुआ, जो कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था।

10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद

पुलिस ने मौके पर ही उसे विधिवत नष्ट करा दिया। इसके अतिरिक्त 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

थाना चौक पुलिस ने संकेत दिया है कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …