रंजिश की आग में सुलगा गांव, धारदार वार से दो घायल—आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर में रविवार की देर शाम आपसी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
crime धारदार हथियार से हमला
crime मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जब एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते आरोपी युवक ने कृष्णा चौहान (26) पुत्र सत्यानारायण चौहान तथा प्रिया चौहान (17) पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का इलाज जरी
घटना crime के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
क्या बोले थानेदार
थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है।
PM News 18 Hindi News Website
