S.P. Academy Senior Secondary School में वार्षिक उत्सव की धूम, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा
छोटी बच्ची सृष्टि मोदनवाल की हूनर
शिकारपुर (महराजगंज)। S.P. Academy Senior Secondary School में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री दुर्गेंद तिवारी जी एवं प्रधानाचार्य श्री सुशील दुबे जी ने दीप प्रज्वलन कर किया।
प्रबंधक श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा का विकास ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।
प्रधानाचार्य श्री दुबे ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
मंच संचालन और कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाने में शिक्षक गण—अभिषेक मिश्रा, अरुण यादव, मनोज श्रीवास्तव, राहुल पांडे, सूरज दुबे, रवि सर, आकाश श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, नागेश्वर सर, दुर्गेश सर, अंकित जी, संजय सर, सुनील यादव, बलराम एवं स्वर्णम—का विशेष योगदान रहा।
छोटी बच्ची सृष्टि मोदनवाल की हूनर
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था और बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छोटी बच्ची सृष्टि मोदनवाल ने तो प्रोजेक्ट तैयार कर दिल चूम लिया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और उमंग का माहौल देखने को मिला।
सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website

