उपनिरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह को मिला इंस्पेक्टर का स्टार, एसपी ने दी बधाई
पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला, नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं
महराजगंज। जिले के यातायात विभाग में तैनात उपनिरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने उन्हें वर्दी पर रैंक स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने अरुणेन्द्र प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि पदोन्नति के बाद भी वह पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी यातायात भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं।
PM News 18 Hindi News Website
