महाशिवरात्रि पर डीएम व एसपी का जलाभिषेक, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महराजगंज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
47 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मेला
मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर में 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
Religion: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर जलाभिषेक से लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन तक की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की समुचित व्यवस्था
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था की गई है। साथ ही, मेला परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है।
निरीक्षण के दौरान निचलौल उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, थानाध्यक्ष, मेला प्रभारी सहित सुरक्षा व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की मुस्तैदी और व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, आस्था और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो रहा।
राज गोपाल मौर्या की रिपोर्ट
PM News 18 Hindi News Website
