Saturday , 29 August 2026

पुराने दिनों की याद दिला गई-गैस की लाइन, निचलौल में सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़

पुराने दिनों की याद दिला गई-गैस की लाइन, निचलौल में सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़

सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार, लोगों को याद आए पुराने दिन,दमकी भारत गैस एजेंसी पर घंटों इंतजार

निचलौल/ महराजगंज । निचलौल क्षेत्र स्थित दमकी भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी जैसा माहौल देखने को मिला जब गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई।

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गए, जिससे एजेंसी के बाहर दूर तक लाइन लग गई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई उपभोक्ता सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ लोगों को धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

महिलाओं और बुजुर्गों को भी लाइन में खड़ा देखा गया, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

क्या बोले उपभोक्ता

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण की धीमी व्यवस्था और सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

उपभोक्ताओं ने बताया कि काफी समय बाद ऐसी स्थिति देखने को मिली है, जब गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।

कई लोगों ने कहा कि यह दृश्य उन्हें उन पुराने दिनों की याद दिला गया जब रसोई गैस के लिए घंटों लाइन में लगना आम बात हुआ करती थी।

कुछ उपभोक्ताओं ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए तो लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गैस एजेंसी पर अचानक बड़ी भीड़ अफरा-तफरी

उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से व्यवस्था में सुधार की मांग भी की।

वहीं एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं की संख्या अचानक अधिक हो जाने के कारण कुछ समय के लिए भीड़ की स्थिति बन गई थी।

उनका दावा है कि स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया जाएगा और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाए, ताकि भविष्य में आम लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट: आदित्य मिश्रा

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …