Wednesday , 14 October 2026

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा : अतुल सिंह

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा : अतुल सिंह

 

रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने गौरा और डलमऊ ब्लॉक के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा, चौपाल और मार्च कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

 

अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि विगत राज्यों के चुनावों में चुनाव आयुक्त के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी कर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकतंत्र एवं चुनावी व्यवस्था को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों से राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की जा रही है और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

 

अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। कई गांवों में पांच-छह घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल रही, जबकि बिल हजारों रुपये आ रहे हैं। किसान आवारा पशुओं और ग्रामीण जर्जर सड़कों से भी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

 

इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

 

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …