Wednesday , 14 October 2026

बेकाबू ट्रेलर ने दुकानों को रौंदा, मकान में जा घुसा

बेकाबू ट्रेलर ने दुकानों को रौंदा, मकान में जा घुसा

 

चार दुकानें क्षतिग्रस्त, करीब पांच लाख रुपये का नुकसान; चालक-हेल्पर फरार

 

रायबरेली। सतांव क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा कस्बे में रविवार तड़के तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों को तोड़ता हुआ एक मकान में जा घुसा। हादसे में चार दुकानों में रखा सामान बर्बाद हो गया, जबकि मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकानों और मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के रामदीन का पुरवा गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह का रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग पर मलिकमऊ चौबारा में मकान है। मुख्य मार्ग से सटी उनकी दो दुकानें हैं। वहीं बगल में सुनीता साहू की भी दो दुकानें संचालित होती हैं। शनिवार रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दुकानों को रौंदता हुआ मकान में जा घुसा।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज फास्ट फूड, सुनीता साहू की फास्ट फूड दुकान, जनरल स्टोर और फल की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकानों में रखा सामान भी नष्ट हो गया। दुकानदारों के मुताबिक हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

 

हादसे के बाद ट्रेलर चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि गुरुबख्शगंज पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया चालक को नींद आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …