Wednesday , 14 October 2026

चाय की दुकान पर 2027 के चुनाव की चर्चा, शिव पंकज तिवारी ने रखी बेबाक राय

चाय की दुकान पर 2027 के चुनाव की चर्चा, शिव पंकज तिवारी ने रखी बेबाक राय

 

रायबरेली। कचहरी रोड स्थित एक छोटी सी चाय की दुकान पर शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा का माहौल नजर आया। चाय ठेला संचालक शिव पंकज तिवारी से जब मौजूदा सदर विधायक के पांच वर्षों के कार्यकाल और 2027 के विधानसभा चुनाव में सीट पर संभावित बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।

 

तिवारी ने कहा कि मौजूदा सदर विधायक पहली बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और दूसरी बार सदर विधायक चुनी गईं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर अपना निर्णय लेगी।

 

बातचीत के दौरान उन्होंने विधायक के पारिवारिक राजनीतिक समीकरण का भी जिक्र किया। उनके अनुसार विधायक की बुआ ने हाल ही में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे में यदि आगामी चुनाव में दोनों अलग-अलग दलों से मैदान में उतरती हैं तो रायबरेली की राजनीति में यह मुकाबला चर्चा का विषय बन सकता है।

 

हालांकि, दोनों के बीच संभावित चुनावी मुकाबले को लेकर अभी कोई अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कौन किस दल से मैदान में उतरता है और रायबरेली सदर सीट पर राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाते हैं, यह आने वाला समय ही तय करेगा। स्थानीय स्तर पर चाय की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर चुनावी चर्चाओं का दौर जरूर शुरू हो गया है।

 

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …