अब QR कोड से होगी दिव्यांग यात्रियों की पहचान, रोडवेज में मिलेगा शून्य किराये का टिकट
रायबरेली। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले दिव्यांग यात्रियों के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। अब यात्रियों की पहचान और दिव्यांगता का सत्यापन यूडीआईडी कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड के जरिए किया जाएगा।
यात्रा के दौरान दिव्यांग यात्री को अपना डिजिटल दिव्यांग कार्ड (यूडीआईडी) परिचालक को दिखाना होगा। परिचालक एटीएम मशीन से कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड स्कैन करेगा। क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद कार्ड और दिव्यांगता से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। कार्ड सही पाए जाने पर यात्री को नियमानुसार शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा।
Also Read This: खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले यात्रियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। नई व्यवस्था से यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रमाणपत्र की प्रति साथ रखने की जरूरत नहीं होगी।
Also Read This: योगी की नगरी से दिल्ली तक खाकी का ‘ऑपरेशन मासूम’!
अधिकारियों के अनुसार, क्यूआर कोड आधारित सत्यापन से प्रक्रिया आसान और डिजिटल होगी। साथ ही फर्जी दिव्यांग कार्ड की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। इससे रोडवेज में निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ पात्र यात्रियों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।
Also Read This: उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास
रायबरेली सिटी रिपोर्टर महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली
PM News 18 Hindi News Website
