Saturday , 28 November 2026

धान के खेत से निकला छह फीट का मगरमच्छ, बाग में पहुंचते ही मची सनसनी

धान के खेत से निकला छह फीट का मगरमच्छ, बाग में पहुंचते ही मची सनसनी

 

ग्रामीणों ने रातभर की घेराबंदी, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़कर गंगा में छोड़ा

 

रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के जड़ैया मजरे कल्याणपुर सुरजई गांव में रविवार रात करीब छह फीट लंबे मगरमच्छ के पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धान के खेत से निकलकर मगरमच्छ गांव के पास स्थित एक बाग में जा पहुंचा। ग्रामीणों ने तत्काल बाग की घेराबंदी कर दी, ताकि वह आबादी की ओर न आ सके।

 

मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर पूरी रात गांव में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीण जागकर उसकी निगरानी करते रहे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार भारती के नेतृत्व में वन दारोगा आशीष मौर्य, आशीष कुमार यादव, विजय वर्मा और राकेश कुमार मौके पर पहुंचे।

 

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बाग की घेराबंदी कर रस्सी के सहारे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ करीब छह फीट लंबा और 50 किलोग्राम से अधिक वजन का था। आवश्यक परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया।

 

ग्रामीण हरिश्चंद्र गुप्ता और राहुल मौर्य ने बताया कि शाम को खेत में धान की फसल में हलचल दिखाई दी थी। पहले चोर या किसी जंगली जानवर के होने का शक हुआ। खोजबीन करने पर मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव की ओर पहुंचा होगा।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास

उत्पीड़न से परेशान हो किया खुदकुशी का प्रयास पुलिसकर्मियों ने बोतल में भरा पेट्रोल छुड़ाकर …