Sunday , 30 August 2026

Roli: साकार हुआ सीएम का वादा,अब सुनकर बोलेगी रोली

Roli: साकार हुआ सीएम का वादा,अब सुनकर बोलेगी रोली

सीएम योगी का पुरा हुआ वादा

Roli: राजदीप ई०एन०टी० अस्पताल गोरखपुर में किया गया कॉक्लियर इम्प्लांट।

यूपी के महराजगंज में कोल्हुई निवासी राजू कसौधन के परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी।

जब गोरखपुर में चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी अब बोलेंगी और सुन पाएंगी

बच्ची रोली का कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन सफल रहा और Roli सुन सकेगी।

राजू के लिए इलाज महंगा दिखाई दिया

राजू कसौधन और प्रीति कसौधन के घर 03-03-2021 को बेटी का जन्म हुआ।

जन्म के एक साल बाद माता-पिता को एहसास हुआ कि उनकी बच्ची रोली सुन और बोल नहीं पा रही है।

इसके बाद राजू और प्रीति कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिले।

डॉक्टरों से पति-पत्नि को ईलाज का पता भी चला। इलाज था बच्ची का कॉक्लियर इम्प्लांट।

लेकिन ईलाज महंगा था और इसका खर्च डॉक्टरों ने यूनतम 06 लाख रूपये बताया।

मुम्बई में ड्राइवर की नौकरी करने वाले राजू कसौधन के लिए राशि बहुत बड़ी थी।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग

राजू कसौधन ने बताया कि ईलाज की राशि को जानकर कहीं न कहीं मन निराश हो गया।

लेकिन इसी दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कॉक्लियर इम्प्लांट योजना पता चला

जानकारी मिली,जिसमें बच्ची का निःशुल्क ईलाज संभव था।

उन्होंने कहा कि हमने विभाग से पता किया और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण से मिला।

उन्होंने कहा कि अधिकारी के निर्देशानुसार योजना के अंतर्गत आवेदन किया।

सीएम योगी ने रोली से किया था वादा

25 अक्टूबर, 2024 को जनपद आगमन के दौरान मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

सीएम योगी ने रोली के कॉक्लियर इम्प्लांट को स्वीकृति दे दिए।

सीएम योगी ने वादा किया था कि वह जल्द ही सुन और बोल सकेगी।

राजू कसौधन ने बच्ची का ईलाज मुफ्त होने सीएम योगी को धन्यवाद दिया।

जिला प्रशासन और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा कि

रोली का पूरा परिवार बेहद खुश है

इस योजना के कारण न कि सिर्फ मेरी बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आयी है।

बल्कि पूरा परिवार बेहद खुश है और यह सब मा० मुख्यमंत्री जी के वादे के कारण संभव हुआ है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित

कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के तहत लाभार्थी का ऑपरेशन होता है।

जिसका खर्च न्यूनतम 06 लाख रूपये है। खर्च का शत-प्रतिशत भुगतान विभाग करता है।

कहा कि सर्जरी के बाद जन्म से श्रवण बाधित बच्चों के सुनने की क्षमता लौट आती है।

निःशुल्क स्पीच थेरेपी कराएगी विभाग 

 

रोली की सर्जरी विभागीय निगरानी में राजदीप ई०एन०टी० अस्पताल गोरखपुर में करवाया गया,

कहा कि दो वर्षों तक बच्ची की निःशुल्क स्पीच थेरेपी भी विभाग द्वारा करायी जायेगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि

जनपद के 05 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जो बोल और सुन नहीं सकते हैं।

उनके अभिभावक इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, महराजगंज में आवेदन कर सकते हैं।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …