Saturday , 29 August 2026

Hatya:नंदिनी हत्याकांड: पति सहित 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Hatya:नंदिनी हत्याकांड: पति सहित 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

11 जुलाई 2024 को हुई थी शादी

लक्ष्मीपुर देउरवा नंदनी कांड का मामला

Hatya: यूपी के महराजगंज में भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा नंदिनी कांड में नया खुलासा

पिता के तहरीर पर पति सहित परिवार के कुल 6 लोगों पर दहेज Hatya का मुकदमा दर्ज कराया है।

बताते चलें कि बुधवार की देर रात कुशीनगर के लक्ष्मीगंज निवासी बैजू चौहान ने लिखा है

बीते 11 जुलाई को मैंने अपनी पुत्री नंदनी की शादी भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में किया था

हमने क्षमता के अनुसार दिया था दहेज

उन्होंने कहा कि उक्त गांव निवासी अखिलेश चौहान से किया था।

मृतका के पिता ने कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार मैंने दहेज भी दिया

उन्होंने कहा कि हर सामग्री देकर अपनी पुत्री को हशी खुशी से विदा किया था

कहा कि लेकिन विवाह के बाद से ही पति एवं परिवार के सभी लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे ।

पिता ने बताई आपबीती 

उन्होंने कहा कि जब नंदनी दहेज की बात का विरोध करती थी तब पति सहित परिवार के लोग मारते थे।

कहा कि सास ,ससुर ननद एवं देवर सभी लोग उसे मारते पीटते थे एवं प्रताड़ित करते थे।

उन्होंने कहा कि घटना के दिन बुद्धवार को मेरी पुत्री नंदनी को घर के सभी लोग बुरी तरह से मारे पीटे

और साजिश के तहत परिवार के सभी लोग मिलकर रस्सी से गला दबाकर उसकी Hatya कर दी ।

क्या बोल दिए थानाध्यक्ष 

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मृतका नंदनी के पिता बैजू चौहान के तहरीर पर

पति अखिलेश चौहान, ससुर राजू चौहान, सास मालती देवी, ननद गुड़िया, देवर निखिलेश और

अरविंद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला चाहे जो भी हो लेकिन पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृ किया।

और दहेज हत्या के मामले में पति सहित 6लगों को न्यायालय भेजा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …