Microfinance:समूह लोन में फंसा तो मोटरसाइकिल रखा गिरवी,मौत
Microfinance: यूपी के महराजगंज में एक बार फिर शुरू हो गया माइक्रो फाइनेंस कंपनियों मामला
विगत एक हप्ते से समूह लोन वाले एजेंट लोन चुकाने के लिए बना रहे थे दबाव।
कई Microfinance कंपनियों से गृहस्थी चलाने के लिए लिया था लोन।
Microfinance ने अपना शिकार बना लिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही में एकबार फिर समुह लोन से आहत हो गया।
माने कि Microfinance ने अपना शिकार बना लिया तो वहीं परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बताते चलें कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी मनोहर लोन का शिकार हो गए
बताया जाता है कि बीते वृहस्पतिवार की रात को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी।
माइक्रो फाइनेन्स कंपनियों के एजेंट करते थे प्रताड़ना
जानकारी के मुताबिक मनोहर ने गृहस्थी के लिए कई Microfinance कंपनियों से लोन ले रखा था।
पिछले एक हप्ते से माइक्रो फाइनेन्स कंपनियों के एजेंटों द्वारा घर पर आकर प्रताड़ित किया था।
खबर की माने तो मनोहर इन्ही समूहों के लोन की क़िस्त चुकाने के लिए
वृस्पतिवार को अपनी मोटरसाइकिल को रु0 5000 में किसी के हाथ गिरवी रखकर क़िस्त अदा किया था।
मनोहर अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे जो काफी मिलनसार व्यक्ति थे।
खराब हो गई माली हालत
बृहस्पतिवार की रात करीब 11बजे सीने में दर्द उठा और बेचैनी होने लगी
परिजन दवा खिलाये लेकिन दवा बेअसर रही और करीब 1:30बजे हमेशा के लिए चल दिए
मनोहर के तीन बेटे विनय 25 शैलेश 20 सतीश16 वर्ष में विनय की शादी हो चुकी है।
जबकि शैलेश और सतीश अभी कुँवारे हैं,अब इस समय उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है
बड़ा बेटा विनय परिवार की माली हालत दूर करने के लिए अन्य प्रदेश में सिलाई करता है ।
PM News 18 Hindi News Website
