Saturday , 17 October 2026

Accident:दो बच्चों के सर से उठा ममता का साया

Accident:दो बच्चों के सर से उठा ममता का साया

कुम्भ स्नान कर वापस घर आते समय सड़क हादसे में महिला की गई जान

पति के साथ मायकेवालों के संग गयी थी प्रयागराज कुम्भ

Accident:यूपी के महराजगंज में  कुंभ स्नान से घर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे के शिकार हो गए

कुंभ से घर वापस लौट रहे थे शद्धालु

जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी

निगम पटेल पत्नी सोविन्द पटेल का शव शनिवार को गांव पहुँचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया।

चारो ओर चीख चीत्कार मच गई।परिजन रविवार को शव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर कर दिए।

सिन्दुरिया क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी सोविंद अपनी पत्नी निगम पटेल,

साली वंदना, साढू सुनील पटेल व सास कालिंदी के साथ प्रयागराज महाकुंभ नहाने गए थे।

सभी लोग रोडवेज की बस से वापस घर आ रहे थे। शुक्रवार की सुबह वे अभी वाराणसी हाईवे पर

गगहा के सराय चौराहा के पास पहुंचे थे कि उनकी बस से एक दूसरी रोडवेज की बस सेAccident हो गई।

27 यात्री घायल 17 की हालत नाजुक

हादसे में 27 यात्री घायल हो गए। इनमें 17 की हालत गंभीर बताई गयी है।

उन्हें गगहा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्ही घायलों में निगम पटेल भी शामिल थीं जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई,

जबकि उनके पति सोविंद, बहन वंदना, मां कालिंदी की हालत गंभीर बनी हुई है।

शव घर पहुंचते ही मच गया कोहराम

शनिवार को देर शाम मृतका निगम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचा तो तो गांव में कोहराम मच गया

रविवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर कर दिए।

मृतका के दो बच्चे 11 वर्षीय आदर्श और 10 वर्षीय आदित्य पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!

ग्राहक बनकर उड़ाते थे सोना, फिर गलाकर मिटा देते थे सबूत!   अंतरजनपदीय महिला चोर …