Tuesday , 14 July 2026

कानपुर के PSIT में हंगामा,कैंपस में तोड़फोड़, पुलिस–छात्र आमने-सामने

कानपुर के PSIT में हंगामा,कैंपस में तोड़फोड़, पुलिस–छात्र आमने-सामने

संवाददाता प्रदीप कुमार तिवारी

कानपुर/ उत्तर प्रदेश। पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिससे पूरे कैंपस में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया।

कॉलेज परिसर में तड़फोड़

करीब तीन हजार छात्रों की भीड़ ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान दरवाजों, खिड़कियों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दोपहर तक हिंसक रूप ले बैठा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पनकी, अरमापुर और कल्याणपुर समेत 7-8 थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात की गई।

छात्रों और पुलिस के बीच झड़प 

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद छात्रों और पुलिस के बीच करीब 1 बजे झड़प की स्थिति बन गई।

हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस दौरान कई छात्रों के घायल होने की खबर है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील 

कॉलेज प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के कारणों, नुकसान के आकलन और जिम्मेदार लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कैंपस में तनाव को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के शिक्षा जगत में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …