भिटौली के अगया नहर में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी — पुलिस जांच में जुटी
ded body महराजगंज। भिटौली थाना अंतर्गत अगया नहर के मवन बहाव नाले में मंगलवार को दोपहर बाद एक unidentified body व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जैसे ही ग्रामीणों की नजर नाले में उतराते शव पर पड़ी, आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
घटना की सूचना गांव के चौकीदार भभूती ने तत्काल भिटौली थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी अवधेश सिंह अपने मय हमराहियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
नहर में मिला अज्ञात शव
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया।
पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
खबर लिखे जाने तक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
unidentified body प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
PM News 18 Hindi News Website
