भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ग्राम पंचायत बल्लो खास में भव्य रैली का आयोजन
समाज को सही दिशा दे गए
महराजगंज। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बल्लो खास में ग्रामीणों द्वारा बड़े उत्साह और जोश के साथ भव्य रैली निकाली गई।
बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें “जय भीम” और सामाजिक समानता के नारे गूंजते रहे। लोगों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को याद किया।
चप्पे-चप्पे पर तैनात घुघली पुलिस
इस दौरान घुघली थाना के कांस्टेबल छठठू गोंड और कांस्टेबल अनूप कुमार यादव भी रैली में शामिल रहे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में समानता, शिक्षा व एकता का संदेश फैलता है।
PM News 18 Hindi News Website
