Saturday , 17 October 2026

महराजगंज में नए DM की एंट्री: पहले ही दिन सख्ती का डोज, अफसरों में हड़कंप

महराजगंज में नए DM की एंट्री: पहले ही दिन सख्ती का डोज, अफसरों में हड़कंप

महाराजगंज । जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करते ही अपने तेवर साफ कर दिए।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

डीएम ने की पहली बैठक 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की डिलीवरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही क्षम्य नहीं 

बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और पारदर्शिता के साथ काम किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

नए डीएम के इस सख्त रुख से साफ है कि अब महाराजगंज में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने वाली है और लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसना तय है।

 

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल सम्पादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …