Saturday , 29 August 2026

रातभर गुल रहती बिजली, अंधेरे में कट रही ज़िंदगी!

रातभर गुल रहती बिजली, अंधेरे में कट रही ज़िंदगी!

 

दर्जनों गांवों में कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

 

 शिकारपुर क्षेत्र के बल्लो खास, परसा गिदही, पड़री खुर्द, बरवा खुर्द, बरवा विद्यापती, दरौली, भीसवा, महुअवा समेत कई गांवों में रात की बिजली व्यवस्था चरमराई, उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें

महराजगंज। जिले के शिकारपुर क्षेत्र में इन दिनों रात के समय हो रही लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

बल्लो खास, परसा गिदही, पड़री खुर्द, बरवा खुर्द, बरवा विद्यापती, दरौली, भीसवा, महुअवा समेत कई गांवों के लोग रातभर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली गुल होने से न तो ठीक से नींद पूरी हो पा रही है और न ही दैनिक जीवन सामान्य रह गया है।

गर्मी से बेहाल बच्चे और बुजुर्ग

बरसात के मौसम में उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिजली न रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व सूचना देने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती।

किसानों का भी कहना है कि अनियमित बिजली आपूर्ति का असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। जिन किसानों की फसलें बिजली चालित पंपों पर निर्भर हैं, उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि रात के समय बिजली न रहने से परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो गया है।

रातभर बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और यदि किसी तकनीकी कारण से कटौती करनी पड़े तो उसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों की प्रमुख मांग :-

 

अनावश्यक बिजली कटौती तत्काल बंद हो।

 

निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए।

 

फॉल्ट होने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए।

 

भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …