गंगासो पुल पर दो ट्रकों की भिड़ंत, सात घंटे ठप रहा यातायात
रायबरेली सरैनी। बांदा-बहाईच हाईवे पर गंगासो गंगा पुल पर बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पुल पर तिरछे खड़े हो गए, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हादसा फतेहपुर जिले में असनी पुलिस चौकी के पास हुआ। जाम के कारण रायबरेली की ओर दो सड़क से लेकर फतेहपुर के सात मील तक वाहनों की कतार लग गई। दोनों जिलों की पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पुल पर ट्रकों के तिरछे खड़े होने से सफलता नहीं मिली।
सुबह करीब 10 बजे हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे यातायात बहाल हो सका। करीब सात घंटे तक चले जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीओ सुजीत राय ने बताया कि फतेहपुर जिले की सीमा में दो ट्रकों की भिड़ंत हुई थी, जिसके कारण गंगासो पुल पर जाम लग गया था।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
