बड़ी कार्रवाई, घुघली पुलिस ने 73 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना घुघली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गोपाला नहर पुलिया के पास छापेमारी कर 73 अदद टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार Arrest किया।
यह कार्रवाई शनिवार 15 नवंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो महिलाओं से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
गिरफ्तार महिलाएं:पुष्पावती पत्नी स्व. रमाकांत, निवासी गोपाला, थाना घुघली, उम्र 50 वर्ष
रीता पत्नी पिंटू, निवासी सिरसिया, थाना घुघली, उम्र 38 वर्ष दोनों को मौके से गिरफ्तार किया।
देसी शराब बरामद
Arrest उनके कब्जे से 73 टेट्रा पैक देशी शराब ब्रांड “बंटी बबली” बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना घुघली पर मु.अ.सं. 409/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दिनांक: 15.11.2025,समय: 14:30 बजे ,स्थान: गोपाला नहर पुलिय
बरामदगी:73 अदद टेट्रा पैक देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली टीम,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन
हे.का. श्रवण कुमार यादव
का. मनोज कुमार (आबकारी टीम),म.का. पूजा (आबकारी टीम)
पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं अवैध शराब तस्करी में शामिल थीं और इनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्रवाई की सराहना की और ऐसे अभियान लगातार जारी रहने की बात कही।
PM News 18 Hindi News Website
