Tuesday , 14 July 2026

Flight:  जहाज में बम की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप 

 

Flight:  जहाज में बम की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप 

Flight गोरखपुर :बेंगलुरु एयरपोर्ट से गोरखपुर आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यू पी 1880 में

बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना के पहले ही विमान की लैंडिंग हो चुकी थी।

लैंडिंग में सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को अपने नियंत्रण में ले लिये यात्रियों को उतारकर सघनता से जांच की।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन करीब तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे।

Flight गोरखपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार गुरुवार को बेंगलुरु से टेकऑफ होने के बाद

अपराह्न 2.10 बजे फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। ऑफिशियल एक्स हैंडल पर विमान में बम होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोट में आ गया। फौरन एयरपोर्ट प्रशासन, भारतीय वायुसेना,

पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में फोर्स बम निरोधक दस्ते के साथएयरपोर्ट पर पहुंच गई।

विमान में सवार 188 यात्रियों को बाहर निकाला गया और पूरे विमान की जांच की गई।

संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शाम 6.34 बजे 105 यात्रियों को लेकर विमान दिल्ली के लिए उड़ गया।

तीन घंटे तक फंसे रहे यात्री

जांच के दौरान शाम पांच बजे तक सभी यात्री एरपोर्ट के अंदर ही फंसे रहे।

शाम करीब पांच बजे जब बाहर निकले तो उन्होंने नाराजगी जताई।

दीपावली पर घर आए राप्तीनगर के रहने वाले यात्री शिवेन्द्र ने बताया कि

जांच के नाम पर तीन घंटे तक अंदर रोकना ठीक नहीं। वहीं चौरीचौरा के यात्री अनमोल तिवारी ने बताया कि

परेशानी जरूर हुई लेकिन सुरक्षा सबसे अहम है।
सटीक नहीं थी सूचना

प्रभारी प्रचालन विजय कुमार ने बताया कि लगातार आ रही बम की सूचना के चलते एयरपोर्ट प्रशासन पूरी

तरह से अलर्ट मोड में था। चूंकि सूचना नॉन स्पेसिफिक थी, ऐसे में टैक्सी लिंक एरिया में ही फ्लाइट

की जांच की गई और किसी अन्य उड़ान को Flight नहीं किया गया। अगर सूचना स्पेसिफिक होती तो

विमान को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर जांच कराई जाती।

करीब तीन घंटे तक चली जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इतनी देर तक यात्री परेशान

चार दिन पहले लखनऊ में Flight के अंदर बम होने की दी गई थी सूचना पर जांच शुरू हुआ

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सउदी दम्माम जाने वाली फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना दी गई थी।

बम होने का मैसेज सोशल मीडिया एक्स पर जैसे ही वायरल हुआ तो सुरक्षा एजेसियां सतर्क हो गईं थीं।

मैसेज में जिस फ्लाइट में बम होने का जिक्र था वह दम्माम में सकुशल लैण्ड कर चुकी थी।

जिसके बाद सरोजनीनगर कोतवाली में असिस्टेंट सुरक्षा अधिकारी ने एक्स यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आखिर क्या था मैसेज

18 अक्टूबर को फ्लाइट आईएक्स-141 लखनऊ से दम्माम रवाना हुई थी।

शाम करीब 7.50 पर अमौसी एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई फ्लाइट रात करीब 10.30 पर दम्माम हवाई अड्डे पर लैण्ड हुई थी।

शनिवार को एक्स हैण्डल @adamlanza111 से मैसेज मिला।जिसमें लखनऊ से दम्माम रवाना हुई

फ्लाइट में बम होने की सूचना थी। यह मैसेज आने पर सुरक्षा एजेसियां भी सतर्क हो गईं।

फ्लाइट पहले ही दम्माम में लैण्ड कर चुकी थी।  सिक्योरिटी रूल-2011 के तहत सघन चेकिंग की गई।

जांच में सब कुछ सामान्य होने पर अमरजीत सिंह सरोजनीनगर कोतवाली पहुंचे।

जहां धमकी देने वाले एक्स हैण्डल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …