Tuesday , 14 July 2026

Love affair: अलग जिंदगी में खुश रहने के लिए उजाड़ दी मांग की सिंदूर

Love affair: अलग जिंदगी में खुश रहने के लिए उजाड़ दी मांग की सिंदूर

 

Love affair : बीएमपी में बतौर सिपाही कार्यरत गुड्डू कुमार की हत्या कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है।

छह वर्ष तक चले अनुसंधान के बाद आखिटटरकार पुलिस ने नेहा को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि मर्डर वेपन अब तक बरामद नहीं किया जा सका है।

नेहा ने रची थी, मर्डर की साजिश

बोधगया में सिपाही पद पर कार्यरत गुड्डू कुमार की हत्या मदारपुर के पास गोली मारकर कर दी गई थी।

हत्या के बाद मृतक के पिता ने जमीन विवाद में मर्डर का आरोप लगाते हुए

निमसर गांव में पांच पर केस दर्ज करवाया था।  पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

लेकिन पुलिस को अनुसंधान के क्रम में नयी लीड मिलती गई और परत-दर-परत केस खुलता चला गया।

तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर पुलिस मामले की तह तक जा पहुंची।

मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलास

मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस असली अपराधियों तक पहुंच सकी।

हत्या के समय भी अपराधियों का मोबाइल लोकेशन घटना स्थल के आस पास ही था।

गुड्डू की हत्या के बाद तमाम प्रक्रिया को पूरा करते हुए पत्नी नेहा कुमारी को अनुकंपा के आधार पर

बीएमपी में नौकरी दी गई है। नेहा वर्तमान में बीएमपी में कार्यरत है।

बीएमपी से ही पूछताछ के लिए पुलिस नेहा को अपने साथ बोधगया थाने लायी थी।

पूछताछ के बाद नेहा की गिरफ्तारी की गई। नेहा की गिरफ्तारी की सूचना बीएमपी को दे दी गई है।

अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलने के बाद नेहा ने दूसरी शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि

अनुकंपा की नौकरी के लिए नेहा ने अपने पति को मरवा दिया ताकि अपने तरीके से जी सके।

नेहा से अवैध संबंध का मामला का राज 

नेहा से अवैध संबंध का मामला खुलने के बाद फुफेरे भाई ने कर ली थी आत्महत्या

अलीपुर थानाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा ने बताया कि नेहा का माइका अरवल जिला के लारी गांव में है।

नेहा के कॉल डिटेल से उसके फुफेरा भाई हरिओम का नाम सामने आया।

हरिओम तक पुलिस पहुंच पाती उससे पहले उसने आत्म हत्या कर ली।

कॉल डिटेल और लोकेशन से पुलिस ने अमित गौरव को गिरफ्तार किया। जीतू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने जीते से जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामला पूरी तरह से साफ हो गया।

जीतू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नेहा का अपने पति गुड्डू के साथ बनाव नहीं था।

नेहा ने हरिओम के साथ Love affair  थे। नेहा ने हरिओम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

20 जून की सुबह  प्लान के अनुसार रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

मामला खुलने के बाद फुफेरा भाई हरिओम ने आत्म हत्या कर ली थी।

अन्य प्रक्रिया की वजह से भी नेहा तक पहुंचने में पुलिस को काफी समय लगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …