Friday , 16 October 2026

Accident: सड़क हादसे में पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव का निधन, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Accident: सड़क हादसे में पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव का निधन, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

शिकारपुर चौराहे पर पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिकारपुर महराजगंज। जिले के पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा है।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव का रविवार को घुघली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया।

पत्रकारों में शोक की लहर 

इस दुखद सूचना से पूरे क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Accident: सड़क हादसे में पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव का निधन, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि घटना के बाद शिकारपुर चौराहा पर पत्रकारों ने एकत्र होकर शोक सभा आयोजित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्वतंत्र चेतना अखबार के पत्रकार कैलाश सिंह ने नम आंखों से कहा कि,जो गया वो फिर लौट के आना भूल गया: शायद वो परिन्दा आशियाना भूल गया,
किसी से मोहब्बत ना होती तो अच्छा होता,
एक अच्छा-खासा इंसान मुस्कराना भूल गया।”

उपनगर शिकारपुर में शोकसभा आयोजित

इस मौके पर हिंदुस्तान के पत्रकार संजय पटेल, स्वतंत्र चेतना के विपिन सिंह, दैनिक जागरण के संवाददाता राजेश तिवारी, अपने हक तक प्रभारी श्याम सुंदर गौण, पुलिस मुखबिर प्रतिनिधि सोनू मोदनवाल, तथा पुलिस मुखबिर प्रभारी मार्कण्डेय दूबे सहित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरा पत्रकार परिवार इस अपूरणीय क्षति से व्यथित है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …