Thursday , 30 July 2026

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन

भव्य स्वागत से गूंजा जनपद!

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन

महराजगंज। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री माननीय श्री मनोज पाण्डेय के जनपद आगमन पर स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्री अशोक उर्फ संजय पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मधुसूदन एंटरप्राइजेज की ओर से मंत्री का अभिनंदन

इसी क्रम में चमेली वॉश मैन्युफैक्चरर – मधुसूदन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर श्री राजगोपाल मौर्य ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान उन्होंने मंत्री के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सम्मानित अतिथियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी अतिथियों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए जनहित और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …