Saturday , 17 October 2026

लापता मासूम आफरीन का शव पोखरे में मिला, गांव में मचा कोहराम

लापता मासूम आफरीन का शव पोखरे में मिला, गांव में मचा कोहराम

पूरी रात तलाश करते रहे परिजन, गुरुवार सुबह पोखरे में उतराता मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची आफरीन का शव गुरुवार सुबह गांव के एक पोखरे में मिलने से सनसनी फैल गई।

पोखरे में शव मचा हड़कंप 

बुधवार से लापता चल रही बच्ची की तलाश में परिजन पूरी रात इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने पोखरे में एक शव उतराता देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सात वर्षीय आफरीन बुधवार को अचानक घर से लापता हो गई थी।

परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बच्ची के गायब होने से परिवार चिंतित था और लगातार उसकी खोजबीन कर रहा था।

गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग पोखरे के पास पहुंचे तो उन्होंने पानी में एक बच्ची का शव उतराता देखा।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव की पहचान आफरीन के रूप में होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर भिटौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

कार्यवाही में जुटी पुलिस 

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
मासूम बच्ची की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण घटना को लेकर स्तब्ध हैं और परिवार को सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …