Sunday , 18 October 2026

नौनिहालो ने खेल प्रतिस्पर्धा में बिखेरी प्रतिभा की चमक

नौनिहालो ने खेल प्रतिस्पर्धा में बिखेरी प्रतिभा की चमक
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने बहाया पसीना

महराजगंज। बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल game का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार में किया गया।

बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ जूनियर हाई स्कूल शिक्षक ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा व हुनर का प्रदर्शन कर दर्शको का मन मोह लिया। game क्रीडा प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी व टीम ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाइ कर स्कूल का नाम रोशन किया।

नौनिहालो में अपार प्रतिभा विद्यमान है-प्रमोद पटेल

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अहम है।

खेल स्वस्थ जीवन के साथ बेहतर कैरियर बनाने में सहायक है। खेल नेतृत्व क्षमता अनुशासन और मानसिक सक्रियता बढाने में मदद करता है।

श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालो में अपार प्रतिभा विद्यमान है। खेल आयोजन से बेहतर अवसर पाकर ग्रामीण प्रतिभा राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर रहीं है।

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को ग्राम प्रधान व शिक्षकों ने मिलकर पुरस्कृत किया । खेल के दौरान छात्र छात्राओं का हुनर व दावपेच का दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।

बेसिक बाल क्रीडा़ प्रतियोगिता से प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50मीटर दौड में पी एस जड़ार के प्रियांशु प्रथम व आशीष द्वितीय स्थान एव बालिका वर्ग मे पी एस राजमंदिर की पल्लवी प्रथम व पी एस जड़ार की विशाखा द्वितीय स्थान हासिल किया।

 अमन को प्रथम प्रियांशु को मिला दूसरा स्थान 

सौ मीटर दौड में बालक वर्ग में ललकारपुर के अमन प्रथम व पी एस जडा़र के प्रियांशु द्वितीय रहे।जबकि जूनियर हाई स्कूल स्तर बालक वर्ग सौ मीटर दौड में साबिर प्रथम व कुनाल द्वितीय स्थान एव बालिका वर्ग में यू पी एस जडा़र की मधु प्रथम व यू पी एस राजमंदिर की सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

game प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में जडा़र की टीम प्रथम व राजमंदिर द्वितीय रही।जूनियर वर्ग बालक में कबड्डी में यू पी एस जडा़र की टीम प्रथम व यू पी एस सोहरौना द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में यू पी एस जड़ार की टीम प्रथम व यू पी एस राजमंदिर की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग खो खो में सोहरौना प्रथम व जडा़र द्वितीय रहा। बालिका वर्ग खो खो में राजमंदिर प्रथम व जड़ार द्वितीय रहा।

खो खो प्रतियोगिता में किसने मारी बाजी 

जूनियर स्तर बालक वर्ग खो खो में सोहरौना ने प्रथम व जडा़र ने द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी मे सोहरौना प्रथम व राजमंदिर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता मे निर्णायक मंडल में नागेन्द्र चौहान आशुतोष पटेल अखिलेश कुमार संदीप शर्मा आशुतोष बालियान शम्स तबरेज शामिल रहे।

इस दौरान सुभाष वर्मा तेज प्रताप सिंह सदानंद यादव मनोज गुप्ता सूर्यकांत यादव संत यादव राहुल पटेल जयप्रकाश गौतम यासमीन जहां अविनाश चौधरी अखिलेश कुमार संदीप शर्मा आदि शिक्षक व शिक्षिकाए रसोईया मौजूद रही।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …