Friday , 16 October 2026

सीएम Yogi का बड़ा तोहफा: सिसवा में बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा!

सिसवा विधानसभा को मिली 131 करोड़ की बड़ी सौगात, बनेगा अत्याधुनिक बस स्टेशन

सीएम Yogi का बड़ा तोहफा: सिसवा में बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा!

gift: महाराजगंज। 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में सिसवा में अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण के लिए 131 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बस अड्डा

यह प्रस्ताव क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए बस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिलेंगी, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

खास बात यह है कि इस बस स्टेशन को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

इस परियोजना को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

सीएम योगी का महत्वपूर्णपहल

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

बताया जा रहा है कि बस स्टेशन बनने के बाद न सिर्फ यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे

*डॉ अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज*

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …