भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कल महराजगंज में भव्य स्वागत
जगह-जगह होगा अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
करतारी से शुरू होगा स्वागत अभियान, परतावल, भिटौली, शिकारपुर और सक्सेना तिराहे पर होगा जोरदार अभिनंदन, पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक भी करेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष
महराजगंज, 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का गुरुवार, 9 जुलाई को महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन होगा।
उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला इकाई ने स्वागत कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के निर्देशन में जनपद की सीमा करतारी से क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद उनका काफिला परतावल , भिटौली, शिकारपुर तथा नगर के सक्सेना तिराहे पहुंचेगा, जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन करेंगे।
सदस्यता अभियान पर बनेगी रणनीति
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान चलेगा
क्षेत्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति पर भी मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के हवाले से बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष का यह प्रथम जनपद आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
पार्टी संगठन को उम्मीद है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी
PM News 18 Hindi News Website
